बागपत। पुरानी पेंशन को लेकर कलक्ट्रेट में चल रही हड़ताल न्यायालय के आदेश पर समाप्त हो गई है। कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को इससे अवगत करा दिया है।
कलक्ट्रेट परिसर में पुरानी पेंशन को लेकर जिले भर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारियों की हड़ताल से विभागों के कार्य प्रभावित होने शुरू हो गए थे। शिक्षकों के भी हड़ताल में शामिल होने से बच्चों की शिक्षा पर गहरा असर पड़ा था और स्कूलों में ताले लटक गए थे। हड़ताल से शासन, प्रशासन से लेकर सरकार तक हिल गई थी। अब कोर्ट के आदेश के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हड़ताल स्थगित की गई है। सभी कर्मचारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।