फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मजदूर सभा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर तहसील में मुख्यमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन कराने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष सलीम त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा के लिए लागत का एक प्रतिशत सेस के नाम पर सैकड़ों रुपये उत्तर प्रदेश सरकार और कर्मकार बोर्ड को प्राप्त होता है। योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य में लगे विभिन्न मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के दायरों में लाने के लिए सपा सरकार ने मजदूरों को पंजीकरण कराया। योजनाओं का लाभ दिलाया। सभी योजनाएं और पंजीकरण का कार्य बंद है। उन्होंने पारदर्शी व्यवस्था के तहत योजनाएं और लाभार्थियों का विवरण इंटरनेट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को उनके बकाये का भुगतान बिल्डर्स से कराया जाए। योजनाओं का लाभ तत्काल मजदूरों को दिया जाए। मजदूरों को पंजीकरण शुरू कराए। पूर्व निर्धारित योजनाओं के अंतर्गत मजदूर मंडियों में शिविर लगाकर प्रचार किया जाए। इसमें कार्यक्रम प्रभारी तनसीर, डॉ. शकील अहमद, डॉ. सतीश गौड़, बिजेंद्र यादव, केके त्यागी, रिंकू त्यागी, नदीम, नफीस सिद्दीकी, सुरेंद्र पंवार, वशीम खोखर, अनिल कुमार, नदीम, ओमवीर सिंह विश्वकर्मा, दीन मोहम्मद, शकील, मोमि अली, नूर हसन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें