बड़ौत (बागपत)। गुराना एवं बुढ़पूर गांव में आयोजित समारोह में नेपाल में हुई इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहलवानों को सम्मानित किया।
मंगलवार को गुराना में समारोह का शुभारंभ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विशेष तोमर ने किया। उन्होंने बताया कि नेपाल में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक इंटरनेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में गांव के विकास तोमर पुत्र बिल्लू ने 65 किग्रा वर्ग मेें स्वर्ण पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। इससे पहले भी विकास कई पदक जीत चुका है। इस दौरान माता मंजू देवी, मामा धर्मेंद्र, कल्लू, दादा चंद्र पाल, काला, बलवंत, सौरभ, सागर, मुंशी, मनीष, राहुल, विक्की, अंकित, शुभम, छोटू, दीपक आदि रहे।
उधर, जेवी कॉलेज केे स्टेडियम में और बुढ़पुर गांव में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया, इसमें नेपाल में हुई प्रतियोगिता में उज्ज्वल तोमर पुत्र रामबीर निवासी लौहड्डा ने 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण और नवदीप तोमर पुत्र राजवीर ने 68 ग्रीको रोमन में स्वर्ण और नितिन तोमर पुत्र ऋषि निवासी बुढ़पुर ने फ्री स्टाइल में 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कोच गौतम तोमर एवं विवेक मलिक, गौरव पहलवान, आशु भाटी, अंकित मलिक आदि रहे।