फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने धर्म बदलकर प्रेमी से शादी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर गांव की युवती ने धर्म बदल कर प्रेमी से शादी कर ली। हाईकोर्ट में शादी पंजीकृत कराई। हाईकोर्ट से पुलिस के पास नव दंपती को सुरक्षा देने के आदेश पहुंचे। गांव में दोनों परिवारों के घर आमने-सामने एवं दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई। युवती पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहर नगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी सुंदर शर्मा का अपने पड़ोसी की युवती से प्रेम प्रसंग चला। 15 जनवरी को दो घर चले गए। गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में धर्म बदलकर हिंदू धर्म से शादी रचा ली। इसके बाद हाईकोर्ट में शादी पंजीकृत कराई। दोनों ने जान को खतरा बताकर सुरक्षा की अपील की। हाईकोर्ट से पुलिस के पास नव दंपती को सुरक्षा देने के आदेश पहुंचे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने शिकायत कर बताया कि दोनों परिवारों के मकान आमने सामने हैं। युवक पक्ष के लोग आते-जाते उन पर टोंट कसते है। उन्हें बार-बार गांव छोड़ने की धमकी दी। दोनों परिवार में तनाव बना हुआ है। कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। युवती और युवक शादी करने के बाद गांव नहीं आए। निवाड़ा चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें