फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी की बैठक में डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

बिनौली। खंड विकास कार्यालय परिसर बिनौली में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई, जिसमें विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गये।
बैठक में बीडीओ वीपी द्विवेदी ने गत बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के अंतर्गत हुए कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर पुष्टि की। उन्होंने बेसहारा गोवंश के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत निधि से वैकल्पिक व्यवस्था करने के ग्राम सचिवों को निर्देश दिए। पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी ने कहा कि बेसहारा गोवंश किसानों के लिए बड़ी समस्या है। इनके आश्रय के लिए ब्लाक स्तर से एक प्रस्ताव शासन को भेजा जाना चाहिए। एनआरएलएम की ब्लाक मैनेजर गरिमा त्यागी ने ब्लाक के गांवों में गठित स्वयं सहायता समूहों के क्रियाकलापों व प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीओ सहकारिता योगेंद्र मलिक ने सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सोलंकी ने जिला पंचायत से कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर ने कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि से गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से डेढ़ करोड़ की धनराशि के विभिन्न विकास कार्यों के 34 प्रस्ताव पारित किए गए तथा मनरेगा का बजट साठ लाख घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन योगेंद्र मलिक ने किया। बैठक में मास्टर प्रहलाद सिंह, कुलदीप तोमर, राहुल तोमर, संजीव शबगा, रामपाल ठेकेदार, वेदपाल धामा, प्रधान संजू चौधरी, विनोद कुमार तितरोदा, शैलेंद्र ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र चौहान, भारतवीर प्रधान, अनीश क़ुरैशी, सीमा बागड़ी, संजय छिल्लर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें