खेकड़ा (बागपत)। जैन इंटर कॉलेज में तैनात महिला कर्मचारी राजरानी बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गई। कॉलेज परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया। इसमें प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार जैन एवं अन्य शिक्षकों ने राजरानी को शाल ओढ़ाया और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कैलाश चंद, सतीश कुमार, भरत धामा दीपक शर्मा, अवनीश कुमार, सुदेश कुमार, राजकुमार आदि रहे।
एमएम इंटर कालेज में शिक्षणेत्तर कर्मचारी सतेंद्र कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में शिक्षकों ने उन्हें शाल ओढ़ाया और स्मृति चिह्न भेंट किया। इसमें राजेश कुमार गौड़, नीरज वत्स, देवदत्त शर्मा, जयकिशन शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, डा. रामकुमार शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, डा. जगदीश प्रसाद, समरकांत, श्रवण कुमार, अनुज कुमार, सुधीर यादव, गजेंद्र शर्मा, जितेंद्र धामा, महेश शर्मा, राजेश शर्मा आदि रहे।