बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए। मरीजों के प्रति कोई लापरवाही न बरती जाए। लापरवाह चिकित्सकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा गुणवत्ता युक्त इलाज किया जाए। मासिक प्रगति समीक्षा अवश्य समय से दें। स्वास्थ्य सेवाओं की जो योजना चल रही है उन्हें जन जन तक पहुंचाएंगे। जनपद में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण समय पर ढंग से सुनिश्चित कराया जाए। सीएमओ डॉक्टर सुषमा चंद्र, एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, डॉ. लोकेश कुमार सहित संबंधित चिकित्सक मौजूद रहे।
फसलों में कीट और रोग से बचाव की सलाह दी
बागपत। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल में संकरी और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण के लिए सल्फो, मैटसल्फूरान, मिथाईल दवा का छिड़काव करने से लाभ मिलेगा। सरसों में एपिड कीट से बचाव के लिए क्लोरोपाइरीफॉस, मोनो क्रोटोफास का छिड़काव से फायदा पहुंचेगा। आलू में पाले से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार सिंचाई करें। ब्लाइट डिसीज से बचाव के लिए 10-15 के अंतराल में मैंकोजेब का छिड़काव करने से फायदा मिलेगा।