फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहिनी ने 17 अंक लेकर टीम को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय इंटर हाउस बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालिका वर्ग के बीच मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य रविंद्र यादव ने किया। जूनियर बालिका वर्ग की खेल से प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 17-5 अंक से पराजित कर दूसरे चरण में प्रवेश किया। तानिया ने सात, शिवानी ने पांच, रियांशिका ने तीन, हिमाद्री और स्नेहा ने एक-एक अंक लिए। ग्रीन हाउस की ओर से काजल ओर लक्षिका ने दो-दो अंक लिए। दूसरा मैच में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 17-4 से पराजित कर बढ़त बनाई। कप्तान कनक ने आठ, रिया, शमा ने तीन-तीन, स्नेहा ने दो, टिशा ने एक अंक लिया। ब्लू हाउस की ओर से तनिषा ने दो, आरोही ओर शिवानी ने एक-एक अंक लिया। सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस ने येलो हाउस को 24-5 अंक से हराया। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला होगा। इसमें पीटीआई राजीव, सुमित, प्रदीप, बबलेश, हिमांशु, कृष्णा, आशीष, सचिन, अमित, अनिल, मनोज, दीपक, मीनाक्षी, ममता, बबीता, सुमन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें