फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र देकर निशानेबाजों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। झूंडपुर गांव में आयोजित समारोह में एसडीएम बड़ौत आशीष कुमार ने 13 महिला निशानेबाजों को रानी लक्ष्मीबाई शूटिंग प्रतियोगिता के प्रमाणपत्र बांटे। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि जौहड़ी शूटिंग रेंज में 19 से 22 नवंबर तक हुई रानी लक्ष्मीबाई शूटिंग प्रतियोगिता में झूंड़पुर गांव की वंशिका देशवाल ने सिल्वर, निमिका ने कांस्य पदक जीते थे, जबकि शना, गुलिस्ता, ज्योति, नितिका, अंशिका देशवाल, सीमा, इकरा, सृष्टि, गुलफ्शां ने भाग लिया। एसडीएम ने सभी निशानेबाजों को प्रतियोगिता के प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजपाल सिंह, उपेंद्र, अरविंद, जयप्रकाश, अंग्रेज, सुधीर, जितेंद्र, सत कुमार, चंद्रपाल, पप्पू पंडित, लाला, प्रकाश, जितेंद्र, डॉ. रतन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें