फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोग से बचाव के लिए हुई कार्यशाला, लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। स्थानीय लायंस क्लब और जेपी हॉस्पिटल नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में रोगों से बचाव के लिए कार्यशाला का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने किया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजेश कपूर ने कहा कि हमें जीवन शैली में बदलाव लाना जरूरी है। जिससे रोगों के इलाज में मदद मिलती है और शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोगा का समय पर ध्यान करने से बीमारी की शुरूआत में उचित जांच कराकर उचित डॉक्टरों से इलाज कराना चाहिए। ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथलेश ने कहा कि हमें ह्दय रोग से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विभोर शर्मा ने कहा कि कैंसर सेलू नकारात्मक सोच से बनते हैं। इस लिए सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। शरीर में किसी भी तरह का परिवर्तन हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराए। मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को बीमारी के प्रति जागरूकता लाना है। अध्यक्षता प्रवीण गुप्ता और संचालन दीपक गोयल ने की। इसमें कोर्डिनेटर सुनील नेहरा, प्रमोद गुप्ता, राकेश बंसल, संजय गर्ग, राज कुमार मित्तल, विनोद अग्रवाल, हंसराज गुप्ता, पंकज गुप्ता, संदीप अग्रवाल, कौशल त्यागी, अशोक कुमार का सहयोग रहा।

गरीबों को किया कंबलों का वितरण
अग्रवाल मंडी टटीरी। क्षेत्र के गौरीपुर मीतली गांव निवासी ठाकुर सचिन ने पांच सौ गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण किया। इनकम टेक्स कार्यालय दिल्ली से सेवानिवृत्त ठाकुर तरस पाल ने कार्य की सराहना की। इससे सर्दी से बचाव होगा। गरीबों की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कृपाल सिंह ने बताया इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें