मेडिकल स्टोर पर छापा, दवा के नमूने लिए
बागपत। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने खेकड़ा में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। बगैर लाइसेंस के बेची जा रही दवाओं को जब्त किया गया। चेतावनी दी गई कि अगर तीन दिन के अंदर दस्तावेज नहीं दिखाए तो औषधि एवं प्रशासन अधिनियम 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक स्टोर से दवाओं के नमूने लिए।
वैभव बब्बर ने बताया कि शुक्रवार को खेकड़ा स्थित मेडिकल स्टोर छापेमारी की गई। लाइसेंस की जांच की गई, जिसकी फीस जमा नहीं मिली। उसके बाद अन्य दस्तावेज देखें। संचालक जरूरी अभिलेख नहीं दिखा पाए। उन्होंने स्टोर में रखी करीब 15-20 हजार रुपये की दवा को जब्त कर दिया। वहीं तीन दवा के नमूने लिए। चेतावनी दी तीन दिन के अंदर जरूरत दस्तावेज नहीं दिखाए तो तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं दवा के नमूने फेल मिले तो इसके तहत भी कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से उन्होंने एक दवा का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भिजवाया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली कि कस्बे में स्टोर पर नशे की दवा बेची जा रही है जो प्रतिबंधित है। इसके खिलाफ जल्द कस्बे में अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित दवा मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई प्रकाश में लाई जाएगी