फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा में होने वाले आर्य वीरांगना सम्मेलन की तैयारी पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। केंद्रीय आर्य समाज चौगामा समिति के तत्वावधान में 28 नवंबर को भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज, दाहा में होने वाले आर्य वीरांगना सम्मेलन की तैयारी पूरी की। इस दौरान कॉलेज में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

समिति के महामंत्री हरपाल सिंह आर्य ने बताया कि वेदों में सृष्टि का सार है। चला वेद की ओर का नारा देकर आत्म ज्ञान और भारतीय आर्य संस्कृति की और लौटने का प्रयास चल रहा है। संगठन मंत्री रामगोपाल आर्य ने बताया कि सम्मेलन में आर्यवीर दल उप्र के संचालक पूर्व प्रधानाचार्य समर सिंह एवं राष्ट्रीय स्तर के मुख्य प्रशिक्षक कृष्णपाल आर्य, ऋषिपाल आर्य आएंगे। सम्मेलन प्रात: आठ बजे से सांय तीन बजे तक चलेगा। इसमें आर्य वीरांगनाएं शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन करेगी। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्कूलों में जनसंपर्क किया। इसमें नरेंद्र आर्य, राज कुमार, राम कुमार, प्रधान बालकराम, प्रेम सिंह राणा, सहेंद्र, डॉ. चंद्रपाल पंवार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें