फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस मनाया। केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामनाएं की गई। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के हित में सैकड़ों कार्य किए हैं। उन्होंने रक्षामंत्री रहने के दौरान देश को मजबूत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुलायम सिंह यादव राजनीति में आने से पहले एक शिक्षक थे। तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। एक बार केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे। वह 1967 में विधानसभा सदस्य बने। एक अच्छे पहलवान भी रहे। इस दौरान शोकेंद्र तोमर, कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पंवार, जिला महासचिव डॉ. शकील अहमद, रविंद्र यादव, राजीव पंडित, कृष्णपाल प्रधानाचार्य, विवेकवर्धन, रणधीर, विक्रम सिंह, सरफराज, नवाब सैफी, संजय, अनिल शर्मा, सुंदर धामा, सतीश, सुरेश, देशराज मौजूद रहे।
यादव महासभा ने कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया। केक काटकर उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामनाएं की। विपिन यादव ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता विजयपाल ने की। संचालन राजेंद्र यादव ने किया। इसमें संजीव यादव, सुधीर सिंह यादव, सुशांत यादव, राष्ट्रदीप, जनक सिंह सोम, प्रमोद प्रकाश, राजेंद्र राणा, प्रमोद कुमार, मोहित यादव, नरेंद्र यादव, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

छपरौली में मास्टर सौदान सिंह के आवास पर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इसमें संजीव जैन, रामपाल वाल्मीकि, श्रीपाल, राजेंद्र सिंह, नीरज पंडित मौजूद रहे। मीतली में आयोजित कार्यक्रम में ऋतिक ठाकुर, राजा राजपूत, आशु शर्मा, कपिल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें