फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडी के निर्देश पर कई एसडीओ का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विद्युत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने व राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए विद्युत निगम के एमडी के निर्देश पर नगर में तैनात कई एसडीओ का स्थानांतरण किया।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से ताबड़तोड़ अभियान चलाने के बाद भी राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। इसके अलावा शासन की मंशा के अनुरूप भी विद्युत व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा था। इसलिए नगर मेें कई एसडीओ का एमडी आशुतोष निरंजन के आदेशों पर स्थानांतरण किया। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात एसडीओ चैन सिंह को देहात क्षेत्र मेें तैनात एसडीओ व प्रभारी अधिशासी अभियंता सुधाकर की जगह भेजा। मुख्य शिकायत केंद्र पर दिल्ली रोड स्थित मीटर विभाग के एसडीओ (मीटर) विकास अहलावत को जिम्मेदारी सौंपी। अहलावत मीटर विभाग में बाहरी लोगों के लिए कार्यालय परिसर में नो एंट्री का बोर्ड लगाकर चर्चाओं में रह चुकेहैं। देहात क्षेत्र मेें तैनात एसडीओ व प्रभारी अधिशासी अभियंता सुधाकर को एमडी आफिस पर अटैच किया। जबकि कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात एसडीओ गोपाल सिंह को एसडीओ रितेश्वर बंधु की जगह और रितेश्वर बंधु को गोपाल की जगह स्थानांतरण किया। खेकड़ा मेें तैनात एसडीओ नरेश कुमार को अमीनगर सराय व मुजफ्फरनगर में तैनात एसडीओ सूर्य कुमार को खेकड़ा और मेरठ कार्यालय पर तैनात एसडीओ ब्रज किशोर कश्यप को एसडीओ (मीटर) की जगह स्थानांतरण किया। एसई रामबीर सिंह ने शनिवार को कार्यालय में पहुंचकर सभी को कार्यभार दिलाया और सभी को ईमानदारी से निगम के हित मेें काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें