फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांत नहीं हम मौन है, 2019 में बताएंगे कौन है

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट के बोर्ड समेत जिले में विभिन्न जगहों पर चस्पा किए गए पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं। खुफिया विभाग मामले की जांच में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पोस्टर किसने चस्पा किए, अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। इन्हें पुलिसकर्मियों की मांगो से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस गुपचुप जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट के बोर्ड, पुलिस लाइन और अन्य कई जगहों पर शांत नहीं हम मौन है, 2019 में बताएंगे कौन वाक्य लिखे पर्चे चस्पा किए। यह कब और किसने चस्पा किए, यह जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन दोपहर बाद इन पोस्टरों को फाड़ दिया। खुफिया विभाग जांच में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्य नाथ पर भी टिप्पणी की गई है। मुजफ्फरनगर में भी समस्त पुलिस परिवार लिखे ऐसे पोस्टर चस्पा किए थे, जिनमें पुलिस की मांगों के विषय में लिखा , लेकिन बागपत में पोस्टर किसने चस्पा किए और क्या मांग है, इसकी छानबीन की जा रही है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि जांच कराई जा रही है। उधर, स्थानीय खुफिया विभाग की टीम दिनभर मामले की जांच में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें