बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक पर एडीओ पंचायत द्वारा छपरौली कस्बा स्थित अपने मकान पर सफाई कर्मचारियों द्वारा लेंटर तुड़वाने के विरोध में मंगलवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने ब्लाक पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के न मिलने पर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा भारत स्वच्छता अभियान के तहत नगर व गांवों के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का बीडा उठाया अभियान के तहत विभिन्न संगठन सहित प्रशासनिक अधिकारी अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं, बैठकें, गोष्ठियों, रैलियां आदि कार्यक्रम कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर बड़ौत ब्लाक पर तैनात एडीओ पंचायत रणधोल ने इस अभियान को पलीता लगाकर बड़ौत ब्लाक पर तैनात संविदा सफाई कर्मचारियों सेे छपरौली में स्थित अपने मकान का लेंटर तोड़वा रहा है। इस संबंधित वीडियो भी वायरल हो रही है। बाद में उन्होंने तहसील पहुंचकर एसडीएम आशीष कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार ने कहा एडीओ पंचायत द्वारा सफाई कर्मचारियों से लेंटर तुड़वाने की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी। एडीओ पंचायत रणधोल ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि रंजिशन उन पर झूठे आरोप लगाएं जा रहे हैं। सफाई कर्मचारी मकान पर बीमार मा का पता लगने गए थे। ब्लाक के सभी गांवों में प्रतिदिन स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसमें राज कुमार, धर्मेंद्र, प्रशांत, जोगेंद्र, सुनील, देवेंद्र, अशोक, प्रमोद आदि रहे।