फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ी के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। पलड़ी गांव में तालाब की खुदाई अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन रही है। डंपर से मिट्टी का उठान कराया जा रहा है। इससे रास्ते टूट गए है और जलभराव हो गया। लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। गांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आदर्श गांव में तालाब की खुदाई हो रही है यह तो अच्छी बात है। लोगों को जल निकासी का रास्ता मिलेगा। वहीं ठेकेदारों द्वारा तालाब खुदाई में बड़े-बड़े वाहन लगाए हैं। जो ओवर लोड होकर चल रहे हैं। इससे गांव के मुख्य मार्गों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसमें जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। मार्ग से निकालन भी मुश्किल हो गया है। परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीणों ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी उठाई जाए ताकि रास्ते भी सुरक्षित रहे और लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने प्रशासन से मांग की रास्तों को बनाकर, मिट्टी का उठान ट्रैक्टर-ट्रॉली से करवाने की मांग की है। इसमें कृष्णपाल, खालिद, जाकिर, रोशन, सुमि, मौसम अली, अनवर, ललित, वकील अहमद, ब्रह्म सिंह, इलियास, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें