बागपत। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि किसानों को अनिवार्य रूप से गन्ने के रकबे का घोषणापत्र देना होगा। जो किसान घोषणापत्र नहीं देंगे, उनका सट्टा बंद हो जाएगा।
डीसीओ ने बृहस्पतिवार को बताया कि साल 2018-19 के पेराई सत्र संचालन से पहले गन्ने का घोषणापत्र अनिवार्य तौर पर भरना होगा। किसान अगर गलत घोषणापत्र भरकर जमा करेंगे, तब भी सट्टे को बंद कर दिया जाएगा। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसा रेड्डी ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। नए पेराई सत्र के लिए सर्वे नीति जारी कर दी गई है। घोषणापत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। किसान जो घोषणापत्र भरकर देंगे, उसी के आधार पर पर्ची का आवंटन किया जाएगा।