फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने वीसी से की योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

बागपत। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योजनाओं की समीक्षा की। डीएम की अनुपस्थित में जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया। जो भी योजना चल रही है उसकी आंकड़ों के साथ जानकारी दी गई। डीडीओ ने बताया कि एक प्रकरण विकास प्राधिकरण से संबंधित मुख्य सचिव को मिला। जिसको मंडल के अधिकारियों से मिलकर दूर करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर में 82 मरीजों की जांच
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर में 82 रोगियों की जांच की। इसमें अधिकतर मरीज बुखार, खांसी, दर्द, एलर्जी से पीड़ित आए। बुखार के 12 रोगियों के रक्त के नमूने लिए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने कहा कि ताजा और पौष्टिक आहार लें। ठंडी चीजों से बचकर रहें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। अपने घरों के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दे। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू बुखार के बारे में जानकारी और बचाव के उपाय बताए। डॉ. कुमार अभिषेक, लैब टैक्नीशियन अमर सिंह, अशा प्रमिला, बबली, अंगूरी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें