फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में अवैध रूप से की गई फीस वसूली एवं फर्जी तरीके से अभिभावक संघ गठित करने के मामले में छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से अवैध रूप से फीस वसूली एवं फर्जी तरीके से अभिभावक संघ गठित करने के मामले में शिकायत पलड़ा, कान्हड़, मुलसम, पलड़ी, दाहा, शाहजहांपुर के ग्राम प्रधानों ने प्रशासन से शिकायत की । शिकायत करने के छह माह के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि शीघ्र जांच कर कार्रवाई नहीं की तो धरना शुरू कर देंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर यामीन अंसारी, जावेद, हरपाल, बिजेंद्र, इकराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें