दाहा (बागपत)। राम पब्लिक स्कूल दोघट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। झांकियां निकाली गई। प्रबंधक मुकुंद पंवार ने पर्व का महत्व बताया।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों को राधा-कृष्ण रूप में सजाया गया। मटकी सजाई गई। प्रधानाचार्य अमित कालखंड़े ने बताया कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भावना, अमृत सिंह, प्रविंद्र, नीतू, प्रीति, आरजू, ममता, सुरभि, पुलकित, गीता, अनुराधा, टीनू, डोली, कपिल, प्रिया और स्वीटी मौजूद रहीं।
अग्रवाल मंडी टटीरी। नेशनल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में एकलव्य हाउस ने प्रथम, अभिमन्यु हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें मोहित सिंघल, रश्मि, पूजा चौहान, प्रदीप शर्मा, कुलदीप, खुशबू का सहयोग रहा। संस्थापक पुरुषोत्तम एवं प्रधानाचार्य केके अजीत ने जन्माष्टमी के विषय में बताया।