बागपत। शिक्षण संस्थाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। बच्चों ने स्कूलों में केक काट का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई।
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा के प्रधानाचार्य भास्कर अरोड़ा, उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा, हेड मिस्ट्रेस रंजन त्यागी ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मीत अनंत, श्रेय, दीपांशु, अर्नव ने श्रीकृष्ण का रूप धारण किया। राधा, देवकी और ग्वालों के रूप में भी बच्चों को सजाया गया। सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आराधना मिश्रा, नेहा कौशिक, कृष्णा अधिकारी, नीलकंठ अधिकारी, सुमित शर्मा, रेणुका चौधरी उपस्थित रहे।
सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। भक्ति गीत, लघु नाटिकाएं, श्रीकृष्ण राधा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने जन्माष्टमी की महिमा बताई। फैंसी ड्रेस में प्रज्ञा एवं धैर्य ने प्रथम, जाह्नवी एवं मनन ने द्वितीय और सबीहा, पीयूष एवं अनन्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। संचालन हिमाद्री, भूमि, सृष्टि, फरहान, मयंक, मुकुल और अर्णव ने किया। प्रदीप कुमार, बबलेश, राजीव कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार, अमित कुमार, आशीष कुमार, इमरान, राखी, सुमन, मीनाक्षी, बबीता, ममता, सीमा मौजूद रहीं।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने झांकियां प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य अमित चौहान, डायरेक्टर सुनील चौहान ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। चाकलेट और केक का वितरण किया गया। मनोरमा शर्मा, संध्या, पारूल, करिश्मा, रितु, हुमा, रितेश, रेणु और टीना मौजूद रहे।
लक्ष्य पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रुचिरा, चेयरमैन बीके शर्मा, उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा, रिया पांचाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पोशाक प्रतियोगिता में हर्ष चौहान एवं आरुषि चौधरी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर तेजस और आराध्या, तृतीय स्थान पर आर्यन एवं पीहू रहे। अमन एवं यश ने कविता प्रस्तुत की। संताजीत बेग, हरीश श्रीवास्तव, जगपाल मलिक, गीता शर्मा, शिवानी, रविंद्र शर्मा, सुमित गौतम, सरोज, दीपक पंत, समीर, आंचल, टीना पांचाल उपस्थित रहे।
एनएस पब्लिक स्कूल काठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के शिक्षा निदेशक रामेसवक शर्मा ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जन्म और महाभारत युद्ध के विषय में बताया। प्रबंधक आनंद कुमार ने कहा कि इस तरह के त्योहार भारतीय संस्कृति और धर्म को जीवंत रखते हैं। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रदीप कुमार, अंजेश यादव, विजय यादव, अरुण यादव, प्रवीण डागर, अरुण शर्मा, नितिन जैन, श्याम शुक्ला, रश्मि त्यागी, गरिमा, सोनिया, सीमा शर्मा, शिवानी शर्मा, ज्योति, कोमल, श्वेता, प्रिया, दीपा, शिखा त्यागी, सविता धामा मौजूद रहीं।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंशिका ने प्रथम, नाजिया ने द्वितीय और गार्गी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इंटर हाउस डांस में ब्लू हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय और रेड हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधक जयचंद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निदेशक महक सिंह हुड्डा, अवध कुमार, पिंकी चौधरी, शिवानी शर्मा, रुचि शर्मा, सलोनी, आशा, ममता शर्मा मौजूद रहे।
डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में झांकियां निकाली गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य नुपूर शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताया। रुचि जैन, अल्पना, रीतू, प्रियंका, संगीता, विभा, शिवानी, अन्नु, प्रीति और विशाखा का सहयोग रहा।
विद्या ग्लोबल एकेडमी पाबला में भी जन्माष्टमी मनाई गई। प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने त्योहार का महत्व बताया। उप प्रधानाचार्य प्रीति रावत, रेखा अरोरा, सोनिया शर्मा, प्रीति शर्मा, अंजलि पंवार, काजल राजपूत, प्रियंका, शैफाली, प्रीति पंवार, पूजा, प्रिया और ज्योति मौजूद रहीं।