फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों का मांगों को लेकर धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न मांगों को लेकर एक्सईएन प्रथम और एक्सईएन द्वितीय से जुडे़ संविदा कर्मचारियों का कोताना रोड पर चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को ढिकाना, जौनमाना, रमाला, पुसार, दाहा, बड़ौली, कोताना, दोघट, माजरा, किरठल, छपरौली, जौनमाना, मलकपुर, बावली, लूंब, असारा, जौहडी, ककड़ीपुर, बड़ौत आदि बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान बिजलीघरों पर तैनात एसएसओ ने भी संविदा कर्मचारियों के चल रहे धरने को अपना समर्थन दिया।
सूचना पर पहुंचे विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि ऊर्जा निगम के अफसरों ने निर्देश जारी किए है कि संविदा कर्मचारी अपनी तहसील क्षेत्र की बजाए अन्य तहसील क्षेत्र के गांवों मेें तैनात किएं जाएंगे। आदेश का कतई पालन नहीं किया जाएगा क्योंकि पहले से ही संविदा कर्मचारियों को पांच से छह हजार रुपये मानदेय के रूप में मिला है। वह भी ठेकेदार और निगम के अफसरों की मिलीभगत से कई-कई महीने बाद तक रूका रहता है। इस कारण संविदा कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मेें निगम के अफसरों के ये आदेश संविदा कर्मचारियों के पक्ष मेें नहीं है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने संविदा कर्मचारियों का 20 हजार से अधिक मानदेय करने की मांग उठाई। धरने पर नरेश, राजीव, धर्मेंद्र, अंशुल, किशन, सोमपाल, विकास, इमरान, विनय, संजीव, मदन पाल, जोगेंद्र, अरविंद, सुक्रमपाल, हरिओम, कुलदीप, सुभाष चंद, सचिन, रामनाथ, रामफल, गोपाल, सागर, रणवीर, प्रवीण, शाकिर, शौकेंद्र, विपिन, इंद्रपाल, अशोक, सुभाष, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें