फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका प्रथा बंद कराने के लिए सीएम से मिलेंगे: सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि वह मजदूर संघ की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। सफाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाया जाएगा। किसी भी स्तर पर शोषण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

शहर की जैन धर्मशाला में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने स्वच्छकार एवं मजदूर सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संतलाल चावरिया रहे। इसमें सत्यपाल सिंह ने कहा कि सीएम से मिलकर ठेका प्रथा समाप्त करने के लिए आग्रह करेंगे। सभी मांगों पर ध्यान दिया जाएगा।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने 11 सूत्रीय मांग पत्र देकर बताया कि ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए। स्थानीय निकाय में ठेका सफाई कर्मचारियों को 250 प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है, जबकि शासनादेश है कि ठेका सफाई कर्मचारियों को 259 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाए। संघ ने मांग की कि ठेका सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार भुगतान किया जाए अथवा ठेका सफाई कर्मचारियों को संविदा सफाई कर्मचारियों के बराबर भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय को अपने संसाधनों के अनुसार सफाई कर्मचारियों को मकान बनाकर नियमानुसार उपलब्ध कराए जाए। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संतलाल चावरिया ने कहा सफाई कर्मचारियों का काफी समय से शोषण चलता आ रहा है, ठेका कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए सरकार से मिला जाएगा। मंचासीन नगर पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन, ईओ ललित आर्य, कर्म सिंह कर्मा, ब्रह्म प्रकाश, विशाल सिंह, राजपाल महरोलिया रहे। संचालन शीतल प्रसाद ने किया। स्वागत सफाई नायक सतीश कुमार, श्यामलाल हितैषी, बबलू, अशोक, हुकम चंद, जसवंत, महेश, सभासद सुशील कुमार, एसके सिंह , सीमा देवी, दीपा देवी, सुधा आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें