फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के समाधान
विज्ञापन

के लिए बनाए नोडल अधिकारी

बागपत। सांसद, विधायक और अन्य जनप्रनिधियों से प्राप्त शिकायतों का तीव्रता से समाधान कराने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है। शिकायतों के निराकरण के लिए प्रत्येक तीन माह में इसकी रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर भी सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समाधान समय पर नहीं हो रहा है। कार्रवाई न होने की रिपोर्ट शासन तक पहुंची। वहीं प्रतिनिधियों में भी इस बात को लेकर काफी रोष रहता है। आए दिन अफसरों के पास पहुंचकर शिकायत का समाधान न होने की शिकायत करते रहते हैं। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के समाधान के लिए विकास भवन में प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान को मिलने वाले शिकायती पत्रों पर तुरंत कार्रवाई करने कराने के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। निर्देश दिए है जिला स्तर पर मिलने वाली सभी शिकायतों का समाधान कराएंगे। जो भी शिकायत आएगी उसका अपने स्तर से समय सीमा के अंदर प्रभावी कार्रवाई करेंगे। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि प्रतिनिधियों की शिकायत के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। अब सभी सांसद, विधायक और अन्य की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें