फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को किया ड्रेस का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने सोमवार को शहर के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन और पूर्व माध्यमिक कन्या जूनियर हाईस्कूल में विद्यार्थियों को ड्रेस बांटी। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे, जिसका बच्चों ने सही जवाब दिया। विद्यालयों के शिक्षकों की प्रशंसा की। उसके बाद जर्जर भवन का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था देखी। भाजपा की जिला महामंत्री सोनिया चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह, प्रधानाध्यापक कल्पना त्यागी और कुसुम लता, अशोक अंतिल, जयकुमार, सुधीर ठाकुर, रीना, फातिया, तबस्सुम, ज्योत्सना, रुचि, दीपा रानी, अनुराधा, अंजू, उमा, रूपा, मंजू देवी, पवन चौहान, शिवकुमार, मंजू रानी आदि रहे।
विज्ञापन


कबड्डी का ट्रायल 10 अगस्त को
बागपत। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता दस अगस्त को खेल कार्यालय पर होगी। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी हाईस्कूल की अंक तालिका और आधार कार्ड साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें