फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से शहर से गांव तक हुए जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से शहर से गांव तक हुए जलमग्न
विज्ञापन

बड़ौत। नगर और क्षेत्र में पिछले तीन दिन से चल रही बारिश से जगह-जगह जलभराव से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कई जगहों पर अत्यधिक पानी भरने से बाइक व अन्य वाहन बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से चल रही बरसात से गांधी रोड, नेहरू रोड, भगवान महावीर मार्ग, कोताना रोड, तहसील गेट, बिनौली रोड सहित दुकानों में पानी भर जाने से लोगों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि नगर में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते हल्की बारिश में ही जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा बावली, मलकपुर, हिलवाडी आदि सहित कई गांवों मेें भी जलभराव की समस्या से लोग अजीज दिखाई दिए। कई गांवों मेें कच्चे मकानों के गिरने की सूचना भी मिली है। लेकिन अभी तक उनकी पुष्टि नहीं हुई है। उधर, बीडीओ प्रेमचंद का कहना है कि सभी सचिवों व एडीओ पंचायत को गांव जाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें