फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी से पदक जीतकर लौटा गौरव राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

जर्मनी के शूल में हुई आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप शूटिंग चैंपियनशिप में निरपुड़ा गांव के गौरव राणा ने स्वर्ण समेत दो पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। ग्रामीणों ने गौरव का स्वागत किया।
विज्ञापन

21 से 29 जून तक चली इस चैंपियनशिप में निरपुड़ा गांव के शूटर गौरव राणा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ी ने टीम वर्ग में स्वर्ण व कांस्य पदक प्राप्त कर देश व जनपद का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की थाप पर डांस किया। फूल मालाएं पहनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा गौरव ने विदेश में भी अपना लोहा मनवाया है। इनमें आजाद सिंह, सुखबीर, हरफूल अमीन, कपिल, सुखपाल सिंह, हरपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें