फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 शिकायतों में से मात्र एक शिकायत का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील दिवस में सीडीओ और एसडीएम ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 40 शिकायतें आईं, इनमें से एक का निस्तारण हुआ। 12 अधिकारियों से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ पीसी जसवाल, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने शिकायतें सुनीं। 40 विभागों की शिकायत आईं, इनमें एक का मौके पर निस्तारण किया। तहसील दिवस में पटटी चौधरान कश्यप चौपाल में 5 मई को आंसु की हत्या के मामले में कार्रवाई न किए जाने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इनमें अनीस कुरैशी, वीरेंद्र चेयरमैन, सुहैल, इकरम, जमीरुद्दीन अब्बासी, फिरोज, राबिसा, हनीफ, यूसुफ, इमरान, अनस आदि रहे।
वहीं जौनमाना गांव के ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास खाली पड़ी गांव समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन दया। इसमें आंसु, पुनीत, आर्यन, आयुष, प्रियांसी, नमन, आयुष, समर पाल, नितिन, सागर, अंकुर, संयम शामिल रहे। वहीं तहसील दिवस में सीडीओ ने सहायक अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय, चकबंदी बंदोस्त अधिकारी, ईओ दोघट, टीकरी, एसओ छपरौली, बालैनी, कृषि अधिकारी आदि 12 अधिकारी व कर्मचारी को अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा। इसमें एसडीएम अरविंद कुमार, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा, रमाला सीओ राजीव प्रताप, तहसीलदार मांगेराम, बीडीओ प्रेमचंद, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक, बीडीओ बिनौली वेदप्रकाश द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें