फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली ब्लॉक पर हुआ प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय परिसर बिनौली में गुरुवार को उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री के लाइव संवाद को सुना।
विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में खंड विकास क्षेत्र के 53 ग्राम पंचायतों में एनआरएलएम द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 2500 महिलाएं सुबह से ही आयोजन स्थल पर जमा हो गई। इस दौरान वहां लगे चार प्रोजेक्टर पर सीधे प्रसारित हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न प्रांतों की स्वयंसेवी महिलाओं से हो रहे संवाद को ध्यानपूर्वक सुना तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान एनआरएलएम के स्थानीय अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपने रोजगारों को नियमित सुचारु रखने की अपील की। कार्यक्रम में एडीओ सहकारिता योगेंद्र मलिक, एडीओ आईएसबी तेजपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, पीआरपी नरेंद्रचारी, भास्कर, देवराजू, अनिल कुमार प्रधान, कौटिल्य धामा, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।

प्रधानमंत्री के विचारों को सुना
बागपत। कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि ब्लॉक में छपरौली, पिलाना ब्लॉक में प्रधानमंत्री के विचारों को सुनाया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें