फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्यूट की प्रथा खत्म, नए रंग में दिखेगा कांग्रेस सेवादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और इसकी इकाइयों में परिवर्तन शुरू हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस सेवा दल को लेकर कई अहम फैसल किए। सेवा दल अब बड़े नेताओं को सेल्यूट देने, पैन छूने और दरी बिछाने का कार्य नहीं करेगा। बल्कि प्रत्येक जिले में रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर ध्वज वंदन कार्यक्रम होंगे। जन अदालत लगाई जाएगी। जाहिर है साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से सीधे संवाद के लिए सेवा दल की जिम्मेदारियां बदली हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठक अनिल देव त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेवा दल को नए जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। अब बड़े नेताओं के सामने सेल्यूट मारने की परंपरा को बदलकर नई नीति बनाई गई है। अब संगठन अपने कार्यक्रम खुद तय करेगा। काम नहीं तो पद नहीं के सिद्धांत पर ही नई भर्ती होगी। माह के अंतिम रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर ध्वज वंदन होगा। जन अदालत लगाकर समस्याएं सुनी जाएगी। लोकसभा चुनाव में ऐसी 25 सीटों का चयन होगा, जहां कांग्रेस कभी नहीं जीती। वहां पर चुनाव का प्रबंधन-प्रचार सेवादल करेगा। रात्रि प्रवास के कार्यक्रम निर्धारित किया। आपदा प्रबंधन के लिए टीम का गठन और प्रशिक्षण होगा। सेवादल खेल महाकुंभ से लोगों को जोड़ा जाएगा। स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस पर बड़ी संख्या में पौधरोपण होगा। सेवा यज्ञ सप्ताह मनाया जाएगा। महिला उत्पीड़न रोकने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया। बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। आरएसएस के दुष्प्रचारों को रोकने के लिए सेवादल यंग ब्रिगेड का गठन होगा। जिसकी वर्दी नीली जींस और सफेद टी शर्ट और टोपी होगी। जिले में इसकी जिम्मेदारी दीपांशु यादव और अनिल उपाध्याय को दी है। बताया कि शक्ति सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री, जिला मुख्य संगठक वकील अहमद, शहर मुख्य संगठक पीसीसी सदस्य नईमा खान को बनाया है। भगवती देवी जिला महिला संगठक नियुक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें