फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

सरसावा। अंबाला रोड़ पर शुक्रवार रात एक कार की टक्कर लगने पर बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव शाहजहांपुर निवासी विक्रम (30) पुत्र पृथ्वीपाल सिंह अपने साथी सेठपाल के साथ शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक पर सरसावा आ रहा था। जैसे ही वे अंबाला रोड़ पर मानव ढाबे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। तब तक विक्रम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने घायल सेठपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को विक्रम के परिजनों की तरफ से अज्ञात कार चालक के खिलाफ सरसावा थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें