फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्हैडा गांव के लिए रविवार का दिन होगा एतिहासिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनपद के खेकड़ा ब्लॉक का सुन्हैडा गांव के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन बाबा यशपाल पंवार ने 630 वर्ष पहले गांव की स्थापना की थी। गांव के स्थापना दिवस पर बाबा यशपाल पंवार की प्रतिमा स्थापित और सामूहिक नेत्रदान करने का संकल्प लेने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

रामपाल सिंह ने पंवार ने बताया कि सुन्हैडा और बसी गांव को बाबा यशपाल पंवार और उनके बड़े भाई बसीराज ने बसाया था। पंवार गोत्र के लोग दोनों गांवों में भारी मात्रा में है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के पास एक गांव से दोनों भाई घूमते हुए यहां आए थे। उन्होंने बाबा यशपाल ने सुन्हैडा और बाबा बसी राज ने बसी गांव को बसाया । सुन्हैडा गांव को बसे हुए 630 वर्ष हो गए हैं। पंवार गोत्र के लोगों की ओर से रविवार को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसमें बसी गांव के लोग भी शामिल होंगे। गांव के स्थापना दिवस पर गांव में बाबा यशपाल पंवार की प्रतिमा की स्थापना होगा। इस मौके पर सामूहिक रूप से नेत्रदान करने का संकल्प लिया जाएगा। इसके बाद भंडारे लगेगा। कार्यक्रम आने वाले आगंतुकों को गांव की उपलब्धियों को बताया जाएगा। उन्होंने गोत्र सहित अन्य समाज के लोगों से कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें