फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर करण सिंह व प्रबंधक पद पर कुलदीप की ताजपोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा की प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया इसमें अध्यक्ष पद पर करण सिंह और प्रबंधक पद पर कुलदीप की ताजपोशी की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वह कॉलेज के हित में सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा की प्रबंध समिति के लिए वोट डाले गए। चुनाव मैदान में दो पैनल रहे। इसमें समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक और कोषाध्यक्ष के लिए वोट डाले गए। इनमें से करण सिंह पैनल ने ऋषि पाल तंवर पैनल को हराकर प्रबंध समिति में विजय हासिल की। चुनाव अधिकारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर करण सिंह को 596, प्रबंधक पद पर कुलदीप को 609 और कोषाध्यक्ष पर अशोक को 592 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद के लिए ऋषि पाल तवर को 263, प्रबंधक पद के लिए भानुप्रकाश को 264 और कोषाध्यक्ष पद के लिए गिरवर को 256 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी ने बताया 875 मत डाले गए, इनमें से आठ मत निरस्त हुए। जीत के बाद चुनाव अधिकारी ने विजेता पैनल को प्रमाण पत्र दिया। मतदान के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पैनल के पदाधिकारियों ने कहा कि वे कालेज के हित में समाज के सभी लोगों को साथ लेकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें