अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शिंजन योग ट्रस्ट के माध्यम से चल रहे योग एवं जीवन शैली सुधार शिविर जारी रही। ट्रस्ट के सचिव डॉ. एसएम शर्मा ने योग साधकों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान की वैज्ञानिकता और नवीन अनुसंधान द्वारा स्वास्थ्य रक्षण में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। दिल्ली से ही आए योग शिक्षक रजित कुमार ने आसनों और प्राणायाम को करने की सही विधि का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। योग स्वास्थ्य परामर्श, यौगिक और स्वास्थ्य विषयों पर प्रकाशित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी पुस्तकों की पुस्तक प्रदर्शनी और नि:शुल्क वितरण भी किया । इसमें विद्यालय प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा, ट्रस्ट के रवि मोहन शर्मा, योगाचार्य श्रीराम सिंह, मुकेश कुमार आदि रहे।
किरान-ए-पाक की तिलावत करने से अल्लाह करेंगे गुनाह माफ
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मौलाना हाजी जहीर अहमद ने कहा कि रमजान मुबारक माह का पहला अशरा खत्म हो गया है। दस दिन के अशरा में अल्ला रहमत से नहलाते हैं। जिस मोमिन ने यह अशरा अपने हाथ से निकाल दिया न जाने उसे कब यह दोबारा नसीब होगा। इसे अपने हाथों से नहीं जाने देना चाहिए। जिस बंद की मगफिरत का रास्ता आसान हो जाए। रमजान माह के दस दिन गुजर रहे हैं। जिस मोमिन ने दस दिनों में रोजे न रखे और न ही तरबीहे पढ़ीं तो उसे अब दूसरे अशरा में अवश्य रोजे रखने और तरबीहे पढ़नी चाहिए।