फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय के भवन को लेकर रार बरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय के भवन को लेकर विवाद निपटने का नाम नहीं ले रहा है। अभी भी भवन को लेकर रार बरकरार है, वहीं मामले की जांच करने को लेकर मंगलवार को डीडीओ मौके पर पहुंचे और भवन के दस्तावेजों की जांच की। दूसरी तरफ समस्या को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को भी प्राचार्य की मनमानी को लेकर प्रदर्शन किया।
ब्लाक कर्मियों की शिकायत की जांच करने के लिए मंगलवार को डीडीओ हुबलाल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की और विभागीय रिकार्डों की जांच की। जांच के दौरान डीडीओ हुबलाल ने प्राचार्य सौरभ से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह भवन उनका है और वर्ष 2015 में निर्वाचन प्रक्रिया के लिए भवन दिया था। उधर, बीडीओ प्रेमचंद ने डीडीओ को बताया कि ब्लाक पर सील लगने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी तरफ कर्मचारियों ने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीडीओ हुबलाल ने कहा मामले की जांच करने गया था। बिना विभागीय अफसरों को सूचना दिए औ सरकार की योजनाओं को प्रभावित करने के मामले में प्राचार्य द्वारा की गयी कार्रवाई से डीएम सहित मुख्य सचिव को अवगत कराया जाएगा, क्योंकि जिस भवन में प्राचार्य ने सील लगाई है, उसमें शासन की महत्व पूर्ण योजना एनआरएलएम का कार्य चल रहा है, जो फिलहाल बंद है। आक्रोश जताने वालों में एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह, एडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, सचिव भूपेंद्र, संजय, सुनीता, रेशू, विकुल, प्रिंस, सुशील, सुनील सोलंकी, राजुल ठेकेदार, नीरज आदि रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के प्राचार्य सौरभ कुमार ने कर्मचारियों के साथ ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर बीडीओ को बिना सूचना दिए और बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के कार्यालय पर सील लगा दी, इस दौरान बीडीओ और प्राचार्य के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में प्राचार्य की मनमानी को लेकर सचिवों, प्रधानों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को शिकायत की, लेकिन अभी भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें