फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में शिक्षा और अनुशासन का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में अनुशासन समिति का गठन किया । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें मुख्य अतिथि एसपी जयप्रकाश रहे। इस मौके पर उन्होंने जीवन में शिक्षा और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने कहा बच्चों को संस्कारवान शिक्षा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

संस्था के प्रबंधक अजय चौधरी ने बताया कि संस्थान में अनुशासन समिति का गठन किया गया है। इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के गांधी हाउस, नेहरू हाउस, सुभाष हाउस और टैगोर हाउस ने मार्च पास्ट किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। प्रधानाचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार ने शपथ दलाई । अनुशासन समिति में कार्तिक कुमार को हेड ब्वाय, पायल चौधरी को हेड गर्ल चुना गया। महक गुप्ता, मीनाक्षी धामा, लविश लोहिया, शक्ति शर्मा को चारों सदनों के कैप्टन चुने गए। विद्यालय की प्रबंध समिति की अध्यक्ष शशि चौधरी, प्रबंधक अजय चौधरी, प्रबंधक समिति के सदस्य अक्षय चौधरी, अविका चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार, उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसमें विनय सहरावत, अशोक तोमर, श्रुति चौधरी, अरुण कुमार, विकास थापा, दीपक तोमर, अरुण शर्मा, प्रतिभा राज, साकेत कुमार, सुमित शर्मा, आराधना मिश्रा, एकता चौधरी, पारूल सिंघल, गीता कौशिक, हेमा जोशी, रेनू बाला, संदीप, दीपक सिन्हा, राजू, चिराग जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें