फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर सुपरवाइजर हर माह विद्युत निगम को लगा रहे हैं चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मीटर रीडिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर हर माह मीटर सुपरवाइजर ही विद्युत निगम को लाखों का चूना लगा रहे हैं। मीटर रीडरों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर मीटर सुपरवाइजर के खिलाफ एसडीओ को शिकायत की। इस दौरान मीटर रीडरों ने मांग पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आंदोलनकारी मीटर रीडरों ने कहा क्षेत्र का मीटर सुपरवाइजर ही मीटर रीडिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। साथ ही मीटर रीडरों को भी आरडीएफ और टीडीएफ का बिल बनाने का दबाव बनाते हैं और उनसे रुपये की मांग करते हैं, जो मीटर रीडर इसका विरोध करता है तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया सुपरवाइजर के शोषण की शिकायत मीटर रीडरों ने मेरठ जाकर साईं कंप्यूटर कंपनी के अधिकारियों से की , इसके बाद कंपनी ने जांच कर उक्त सुपरवाइजर को हटा दिया था। आरोप है कि उक्त सुपरवाइजर अब दोबारा से किसी से सांठगांठ कर बड़ौत टाऊन में आ गए हैं, अब फिर वह मीटर रीडरों का शोषण कर उनसे पैसे मांगते हैं, विरोध करने नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं। इससे मीटर रीडरों मेें आक्रोश पनप रहा है। मीटर रीडरों ने सुपरवाइजर पर हर माह विभाग को लाखों का नुकसान पहुंचने का आरोप लगाकर एसडीओ चैन सिंह को लिखित मेें शिकायत की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो नगर व देहात के सभी मीटर रीडर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करेंगे। इस संबंध में एसडीओ चैन सिंह ने कहा मीटर रीडरों ने लिखित मेें सुपरवाइजर अमित पर गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की है। जांच कर सुपरवाइजर के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी। मांग करने वालों मेें सतीश कुमार, अंकित कुमार, अनुज कुमार, सचिन तोमर, पवन, विनय, प्रदीप, गुलाब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें