फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं की शिक्षा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा में कार्यरत प्रवक्ताओं के तबादले कर दिए गए हैं। कॉलेज में अब एक भी प्रवक्ता नहीं है। वर्तमान समय में सहायक अध्यापिकाएं के ही भरोसे कॉलेज चल रहा है। इससे बालिकाओं का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे छात्राओं के अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा में छह पद प्रवक्ता के स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान समय में एक भी प्रवक्ता कॉलेज में नहीं है। दो प्रवक्ताओं का तबादला हो गया है। वर्तमान समय में कॉलेज में सात सहायक अध्यापिकाएं हैं। जबकि कॉलेज में 16 पद स्वीकृत हैं। इस कारण कॉलेज में कक्षा छह से लेकर इंटर तक पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कॉलेज में बालिकाओं के बैठने के लिए संपूर्ण भवन की व्यवस्था नहीं है। कंप्यूटर धूप फांक रहे हैं। इससे कॉलेज में पढ़ रही सैकड़ों छात्रों को परेशानी हो रही है।
दूसरी तरफ कॉलेज की प्रधानाचार्य मधु सक्सेना ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दस पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में कॉलेज में दो ही कार्यरत हैं। एक कर्मचारी निलंबित कर दिया गया था। सात पद खाली हैं। सहायक अध्यापिकाओं के 16 पद हैं। नौ सहायक अध्यापिकाएं कार्यरत हैं। बालिकाओं के बैठने के लिए 10 कमरों की आवश्यकता है, लेकिन सात कमरे हैं। प्राइमरी सेक्सन का भवन पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया। कक्षा एक से पांच तक भवन न होने के कारण कई साल पहले कक्षाएं बंद कर दी गई थी। कंप्यूटर सिखाने के लिए कोई भी शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जनहित ट्रस्ट के अध्यक्ष महक सिंह राणा ने बताया कि यदि शीघ्र शिक्षा विभाग के अफसरों से दाहा के राजकीय कन्या इंटर की समस्याओं को प्राथमिकता से हल नहीं किया तो ट्रस्ट के सदस्य शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें