दाहा (बागपत)। सड़क निर्माण के दौरान खरपतवार को नष्ट करने के लिए सड़क निर्माण कंपनी ने दवा छिड़क दी। नौ किसानों का आरोप है कि उनकी ईख की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की।
दाहा से नंगला कनवाड़ा तक करीब तीन किलो मीटर का मार्ग है। इससे निर्माण की मांग गांव के लोग कई माह से कर रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने निर्माण के लिए सड़क का निरीक्षण किया । इसमें खरपतवार की समस्या सामने आई। मंगलवार को कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव कराया। इस दवा से किसानों को भी नुकसान हो गया। किसानों का आरोप है कि सड़क के किनारे की ईख और ज्वार की फसल नष्ट हो गई। नंगला कनवाड़ा के प्रधान मांगेराम चेयरमैन, ब्रह्मदेव, ब्रजवीर, धर्मपाल, जयविंद, उदयवीर, चरण सिंह कालू, सतवीर की फसल को नुकसान पहुंचा है।