फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन हाउस की टीम ने रेड हाउस की टीम को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विजय भव क्रिकेट एकेडमी में रविवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें ग्रीन हाउस की टीम ने रेड हाउस की टीम को सात विकेट से हराया।
क्रिकेट मैच का एकेडमी के डायरेक्टर सतीश मान और कोच सुधीर आर्य ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मैच की पहली पारी में रेड हाउस की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर 129 रन बनाएं। इसमें अर्चित ने 27, शहीद ने 24 रन का योगदान दिया। ग्रीन हाउस के गेंदबाज आकाश और आयुष ने 4-4 और जाहिद और आकाश ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। ग्रीन हाउस की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी कर 73 रन बनाए। इसमेें आकाश ने 25 और जीशान ने 18 रन का योगदान दिया। रेड हाउस के गेंदबाज अंशुल ने 4, भोला ने 3 और माधव ने 2 विकेट लिए। इस प्रकार रेड हाउस टीम ने 59 रन की बढ़त बनाई।
विज्ञापन

दूसरी पारी मेें हर्षित के 115 रन की पारी की बदौलत रेड हाउस की टीम ने 149 रन का स्कोर बनाकर 206 रन का लक्ष्य दिया। ग्रीन हाउस के गेंदबाज आयुष ने 6, आकाश ने 4 विकेट लिए। जवाब में ग्रीन हाउस की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इसमें आकाश ने 64, विश्वास ने 48 और अनमोल ने 28 रन का योगदान दिया। रेड हाउस के गेंदबाज माधव ने 2 और हर्षित ने 1 विकेट हासिल किया। अंपायरिंग सुधीर आर्य और राजकुमार शास्त्री ने की। स्कोरर अभिनव रहे। मैन ऑफ दा मैच आयुष को 10 विकेट लेने और हर्षित को शतक लगाने पर संयुक्त रूप से चुना गया। विजेता टीम को डायरेक्टर सतीश मान और कोच सुधीर आर्य ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें