बड़ौत (बागपत)। बावली रोड तिराहे पर देसी शराब का ठेका खुलवाने की सूचना पर वहां के निवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
बावली तिराहे पर देसी शराब का ठेका निर्माण करने की सूचना पर लोग एकत्र हो गए। उन्होंने कहा जहां ठेका खोला जा रहा है, इस मार्ग पर कई स्कूल हैं और छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। ठेका खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहेगा और छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ की घटनाएं हो सकती हैं। इसके अलावा यह ठेका बस्ती के बीच मेें है, इससे परिवार के बच्चों पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस ठेके को यहां से हटाया जाए। इसमेें संजय, अंकुर, विपिन, सौरभ, मंगल, साजिद, आकाश, विवेक मलिक, प्रशांत, सुदेश आदि रहे।