फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय आठवीं प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय आठवीं प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा और एसपी जयप्रकाश रहे। उन्होंने कहा कि शूटर खेलों में मेहनत से भाग लें। वर्तमान में खेल बेहतर कॅरियर का विकल्प भी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

यूपीएसआरए से सचिव रामेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के निशानेबाजों के लिए यह सुनहरा मौका है। उनकी जो भी समस्या का उनका समाधान कराया जाएगा। लखनऊ स्तर से जो भी समस्या लंबित हैं, उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। शूटरों को किसी भी स्तर से परेशानी नहीं होने दी जाए, यह ही हमारा लक्ष्य है। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि निशाना लक्ष्य पर साधे, इसके लिए अच्छी तरह से ध्यान लगाना चाहिए। जीत निश्चित होगी। क्षेत्र के युवाओं को खेलों की तरफ प्रोत्साहित करता है। इस दौरान एएसपी आशीष श्रीवास्तव, अर्जुन अवार्डी पहलवान शोकेंद्र तोमर, डॉ. राजपाल सिंह, प्रबंधक जयचंद दरोगा, प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा, उपप्रधानाचार्य अमित तेवतिया, विवेक शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रवेश कुमार, योगेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें