बड़ौत (बागपत)।
नगर में दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में गोवा मेें हुई नेशनल यूथ चैंपियनशिप में कबड्डी प्रतियोगिता मेें विजेता टीम के खिलाड़ी को सम्मानित किया।
इस वक्ताओं कहा कड़ी मेहनत और लग्न से ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को गोवा में नेशनल यूथ चैंपियनशिप हुई। इसमेें शेरपुर लुहारा गांव के खिलाड़ी संकेत सरोहा ने जेवी डिग्री कॉलेज की टीम मेें शामिल होकर उम्दा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जेवी कॉलेज की टीम ने हरियाणा की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीती। विजेता टीम के खिलाड़ी संकेत सरोहा को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सुरेंद्र पाल सिंह, उदयवीर सरोहा, देवेंद्र, इकबाल कवि, राजीव पुट्ठी, विजयपाल इंजीनियर आदि रहे।