फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रैक्टर आपस में टकराए

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर चांदन हेड़ी गांव के पास आगे-पीछे दौड़ रहे दो ट्रैक्टर आपस में टकराए गए। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है।
विज्ञापन

घायलों में दीपक पुत्र मांगेराम व उसका चचेरा भाई प्रवेंद्र नांगल गांव के रहने वाले हैं। रविवार को दोनों मलकपुर चीनी मिल में अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना तौलने गए थे। जब दोनों गन्ना तौल कर वापस लौट रहे थे तो बड़ौत-छपरौली मार्ग पर चांदन हेड़ी गांव के पास दोनों ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है दोनों ट्रैक्टर तेज गति से आगे-पीछे दौड़ रहेे थे। किसी वाहन को बचाने के चक्कर में दोनों टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में दीपक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें