फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यो में खर्च करेंगे सम्मान मिली धनराशि को

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार पाकर जिले की तीन महिला प्रधान गद्गद् है। उन्होंने कहा कि सम्मान में जो चेक उन्हें मिला है, उस धनराशि को सामाजिक कार्यों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से औसिक्का प्रधान बानो, मुकंदपुर गांव प्रधान रश्मि और दौलतपुर गांव प्रधान नजराना का रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए चयन हुआ था। बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों प्रधानों को एक-एक लाख रुपये का चेक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। तीनों प्रधानों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा किए कार्यों की सराहना की और महिलाओं का हौसला बढ़ाया। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी उनके कार्यों की सराहना की। रश्मि ने बताया कि एक लाख रुपये की धनराशि को सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में जो भी विकास कार्य, स्वच्छता और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम हुए हैं, उनमें पति धर्मेंद्र का पूरा सहयोग रहा।
औसिक्का गांव प्रधान बानो ने बताया कि गांव में लगातार हैंडपंपों का पानी खराब हो रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। सम्मान में मिले एक लाख रुपये से गांव में चार आरओ लगवाए जाएंगे। गांव में जो भी कार्य हो रहे हैं, उसमें पूरा सहयोग पति का रहता है।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव प्रधान नजराना ने कहा कि उन्हें पति से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिली है। मुख्यमंत्री से जो सम्मान मिला है उसे गांव में सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें