फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत दांगी ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। सब जूनियर बालक बालिका एवं मंडलीय राज्य कुश्ती प्रतियोगिता देवरिया के स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें छपरौली अखाड़े से पहलवान विनीत दांगी ने 80 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा आकाश दांगी ने 65 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल में स्वर्ण, नवदीप ने 71 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल मुकाबले में कांस्य, सागर ने 71 किलोग्राम भारवर्ग में की ग्रीको रोमन मुकाबले में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अखाड़े में पहुंचने पर खलीफा कृष्णपाल एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र भूरा सहित पहलवानों ने उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की कबड्डी की टीम ने जीता स्वर्ण पदक
अमीनगर सराय (बागपत)। बालैनी क्षेत्र के घटौली गांव के प्राथमिक विद्यालय की टीम ने बुलंदशहर में चल रही 31वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार दूसरे वर्ष कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता। बुलंदशहर के औरंगाबाद में 22 से 24 मार्च तक 31वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । इसमें बालिका वर्ग की कबड्डी की टीम के कोच योगिंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को घटौली की टीम ने फाइनल में मिर्जापुर मंडल की टीम को 16.6 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पिछले वर्ष भी इसी टीम ने कबड्डी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। खिलाड़ियों के वापस लौटने का स्वागत होगा। पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने खिलाड़ियों को फाइनल जीतने पर मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें