फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ी के लिए जल दोहन रोकना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी।
विज्ञापन

जिलेभर में विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता एवं विचार गोष्ठी में बीबीए एवं बीसीए विभाग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। टटीरी में भी गोष्ठी हुई।
विश्व जल संरक्षण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता और गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि संसार में पीने के लिए पानी की तीन प्रतिशत उपलब्धता है जबकि वास्तविक पीने योग्य केवल एक ही प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि जल दोहन को रोकना ही सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। हर व्यक्ति को इसके लिए जागरूक होना होगा। अन्यथा आने वाली पीढ़ी के लिए पानी की उपलब्धता बहुत कम हो जाएगी। सभी विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाने की अपील की और अपने साथ-साथ परिवार और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने की संकल्पित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में गुंजन व निकेता प्रथम, द्वितीय स्थान पर वृंदा और तृतीय स्थान पर अमिता, प्रति और शाहीन संयुक्त रूप से रहे। प्रवक्ता डॉ. रश्मि, विकास चौधरी, प्रतिभा शर्मा, विवेक, पूजा चौहान, तरुण, संजय चौहान, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. सुनील, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. बबली चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत की ओर से गोष्ठी में चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि जल ही जीवन है। आम जल स्तर घटता जा रहा है, जो चिंता का कारण है। घरों में सबमर्सिबल चलाकर पानी को बर्बाद किया जाता है। सभी को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। नगर पंचायत की और से जल को बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पूर्व डॉयरेक्टर चौधरी प्रहलाद सिंह, अश्वनी मानव, अमित मानव, पवन कुमार, रणवीर सिंह, जयपाल सिंह, विजय सिंह, विनीत, मोहित राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें