बागपत/अमीनगर सराय। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चौथे स्वरूप कुष्मांडा की पूजा की। उपवास रखकर आराधना की । मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया । माता की चौकी पर अखंड ज्योति जलाकर मन्नत मांगी।
जिले भर में बुधवार को नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां भगवती के चौथो स्वरूप कुष्मांडा की पूजा की। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कनेर के लाल फूल और अनार के फल से पूजन करने पर सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। परिवार में समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के लिए मां का आशीर्वाद मिलता है। नवरात्र पर शहर के सालिगराम मंदिर, बागेश्वर महादेव, पक्का घाट, हनुमान, ठाकुर द्वारा, शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने देवी की उपासना की। शाम के समय पूजा की।
अग्रवाल मंडी टटीरी, रमाला, दोघट, बालैनी, दाहा में भी मां कुष्मांड़ा की आराधना की गई। उधर अमीनगर सराय कस्बे के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा कथा वाचक स्तुति ने बांके बिहारी की महिमा का वर्णन किया।