फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में रोजगार मेला 17 मार्च को : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया युवाओं को निजी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए सेवा योजना कार्यालय की ओर से 17 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेरठ मंडल और एनसीआर की 18 नामी कंपनियां युवाओं को मौका देगी। एक ही जगह रोजगार के बेहतर विकल्प देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मेले का आयोजन होगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। नियोजक कंपनियां अपनी आवश्यकतानुसार यहां पहुंचे युवाओं में से योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। आवेदक अपने चार बॉयोडाटा, चार फोटो कार्यालय का पंजीयन कार्ड अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य मूल प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे।

निम्न कंपनियों में रोजगार के अवसर
बागपत। एचसीएल ट्रेनिंग स्टाफिंग सर्विसेज, लिवरेजड इंटीग्रेशन, साईं इलेक्ट्रिकल, साईं कंप्यूटर्स की एक इकाई, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, यूनिकेम लैबोरेटरीज लिमिटेड, नव भारत फर्टिलाइजर्स, चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल, एमबीटी कृषि मार्ट, स्टार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनालिटी कंस्ट्रक्शन एवं स्किल डेवलपमेंट, आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, गंधार सोल्यूशंस, भारतीय जीवन बीमा निगम, कोजेंट ई सर्विसेज, जी फार एस सिक्योर सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लार्सन एंड ट्रैबो लिमिटेड, जय अंबे बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया कंपनियां प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


पहले आओ पहले पाओ
बागपत। सेवा योजना कार्यालयों की ओर से प्रदेश भर के जिलों में यह आयोजन कराए जा रहे हैं। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि उन युवाओं को मौका मिलेगा, जो सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पहले पंजीकरण करा चुके होंगे। वेबसाइट पर कंपनियों को भी पंजीकरण की छूट रहेगी। यहां से आवश्यकता और बायोडाटा के हिसाब से कंपनी प्रोफाइल मैच करेगी। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर यह सारी प्रक्रिया रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें